Advertisement Carousel

कवर्धा के रेस्टोरेंट में हुई जमकर मारपीट, गलत आर्डर लेने को लेकर हुआ विवाद

0
126

कवर्धा: घटना कबीरधाम जिला मुख्यालय के पुराने बस स्टैंड के एक होटल की है. गुरुवार दोपहर दो युवक खाना खाने देवांगन चिकन सेंटर पहुंचे. दोनों युवकों ने खाना ऑर्डर किया. जब तक खाना आया तब तक दोनों युवक आपस में बात करने लगे. इसी दौरान होटल का कर्मचारी खाना लेकर पहुंचा. जिसे देखकर भूखे युवक भड़क गए.

खाना ऑर्डर को लेकर विवाद

दोनों युवकों ने कहा कि हमने खाने के लिए कुछ और ऑर्डर किया था, और कुछ और खाना लाया गया. इस पर होटल कर्मचारी ने कुछ कहा. बात बहस में बदली, ये देखकर होटल संचालक और दूसरे कर्मचारी भी वहां पहुंच गए. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि होटल संचालक और वहां मौजूद 10 से 15 कर्मचारियों ने दोनों युवकों की लात घूसों से जमकर पिटाई कर दी.

कोतवाली पुलिस ने होटल संचालक और युवकों पर FIR दर्ज की

घटना के बाद दोनों युवक कोतवाली थाने पहुंचे और मामले की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने जांच के बाद दोनों पक्षों पर FIR दर्ज कर दी है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

जिस समय ये घटना हुई उस समय होटल में काफी लोग खाना खाने पहुंचे थे. खाने के दौरान मारपीट होता देख कई लोग बिना खाना खाए या खाना अधूरा छोड़कर वहां से निकल लिए. मारपीट की पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है.