Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

राज्योत्सव में आए कश्मीरी और हरियाणवी कलाकारों की तीबयत बिगड़ी, मदद मिली तो खिले चेहरे

0
271

रायपुर । राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव में शामिल होने आए कश्मीर के मेहमानों को भी छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ हुआ। कश्मीरी मेहमानों को न केवल इस योजना का लाभ मिला बल्कि निःशुल्क में बेहतर इलाज की सुविधा मिलने से उन्होंने बेहद खुशी जाहिर की।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

कश्मीर से महोत्सव में शामिल होने आए नर्तक दल के सदस्य यासिर को दांत में दर्द था, इस वजह से उन्हें काफी दिक्कतें हो रही थीं, उन्होंने मेले में आई एमएमयू में अपना स्वास्थ्य जांच कराया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा ने उनका निःशुल्क जांच कर उन्हें दवाई दी। यासिर ने बताया कि इलाज के लिए उन्हें पैसे भी नहीं देने पड़े। उन्होंने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ सरकार का धन्यवाद दिया और छत्तीसगढ़ के लोगों की तारीफ की।

हरियाणा से आयी कलाकार श्रुति ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य से जुड़ी योजना की प्रशंसा की है। श्रुति ने राज्योत्सव स्थल पर मौजूद स्वास्थ्य सुविधा का लाभ लिया, जहां उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उचित उपचार और दवाइयां दी गई बल्कि लगातार उनका ध्यान भी रखा गया।

श्रुति ने बताया कि प्रस्तुति से पूर्व लगातार अभ्यास के के बीच कभी-कभी कलाकार बीमार या घायल हो जाते हैं, ऐसा ही उनके साथ हुआ। अभ्यास के दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई, तो यहां डॉक्टरों और स्वास्थ्य पेशेवरों ने उनका अच्छा इलाज किया। इस समय डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम ने उसकी बहुत अच्छी देखभाल की। श्रुति ने छत्तीसगढ़ सरकार को राज्योत्सव स्थल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्था करने के लिए धन्यवाद दिया है।