Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

सूर्यकांत तिवारी को ED ने कर लिया अरेस्ट,छुपते-छुपाते आया था रायपुर की अदालत में, जानिए फिर क्या हुआ

0
438

रायपुर। राजधानी की अदालत में कारोबारी सूर्यकांत तिवारी शनिवार को सरेंडर करने पहुंचा है। उसकी कस्टडी को लेकर वकील अदालत में बहस कर रहे हैं। पिछले दिनों जो ED के छापे प्रदेश में पड़े, उसके प्रमुख राडर में सूर्यकांत तिवारी ही है। तिवारी मायनिंग, कंस्ट्रक्शन और ट्रांसपोर्ट के कारोबार से जुड़ा है। राजनीतिक दलों को अवैध लेन-देन से फंडिंग करने की वजह से ED की वांटेड लिस्ट में चल रहा था।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

करीब 3 घंटे तक चली बहस के बाद ED ने सूर्यकांत तिवारी को अरेस्ट कर लिया। उसे 12 दिन की रिमांड पर ED के अफसर अब अपने साथ रखेंगे। इसके बाद इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पहले ही ED ने IAS विश्नोई, तिवारी के एक रिश्तेदार लक्ष्मीकांत और कारोबारी सुनील अग्रवाल को अरेस्ट किया था ये तीनों जेल में हैं।