Advertisement Carousel

जशपुर में नाबालिग के साथ 6 दरिंदों ने किया गैंगरेप, सभी आरोपी गिरफ्तार

0
137

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से हैवानियत की खबर सामने आई है. यहां एक नाबालिग के साथ 6 दरिंदों ने गैंगरेप किया है. वहीं एक नाबालिग ने भागकर अपनी इज्जत बचाई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गैंगरेप के वारदात में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें 4 नाबालिग और 2 बालिग हैं. यह पूरा मामला सन्ना थाना क्षेत्र का है.

मिली जानकारी के अनुसार, सन्ना थाना अंतर्गत एक शादी समारोह में दो नाबालिग शामिल होने गई हुई थी. इस दौरान दोनों को बहला फुसलाकर आरोपी जंगल लेकर गए. वहां 6 आरोपियों ने उनके साथ अत्याचार करना शुरू किया. तभी आरोपियों के चंगुल से भागकर एक नाबालिग ने अपनी इज्जत बचाई और अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी. जिसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की. मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया. वहीं इस वारदात में शामिल 4 नाबालिग समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.