Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ की राज्य सभा सीट के लिये 16 मार्च को चुनाव….. सुप्रीम कोर्ट के वकील केटीएस तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल हो रहा खत्म….. इस बार एक भाजपा और एक कांग्रेस को मिलेगी….. दोनो ही पार्टियों से अभी तक किसको मिलेगा टिकट यह तय नहीं…..

0
5

हस्ताक्षर न्यूज. छत्तीसगढ़ से दो राज्यसभा सांसदों फूलोदेवी नेताम और केटीएस तुलसी का कार्यकाल खत्म हो रहा है। भारत निर्वाचन आयोग ने इन सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव की घोषणा कर दी है। इन चुनावों के लिए मतदान छत्तीसगढ़ विधानसभा में होगा जिसमे विधायक हिस्सा लेंगे।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

दोनों सीटें अभी कांग्रेस की हैं लेकिन अभी विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से पार्टी एक सीट खो देगी और यह भाजपा के खाते में जाएगी। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकनपत्र जमा करने का सिलसिला 26 February से शुरू होकर 5 मार्च तक चलेगा। ज़्यादातर निर्विरोध नामांकन की स्थिति बनती है, लेकिन दोनों ही दलों ने दो-दो प्रत्याशी उतारे तो मतदान होगा। अभी कांग्रेस और भाजपा, दोनों की और से प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।