Advertisement Carousel

रायपुर के भनपुरी स्थित टिंबर मिल में लगी भीषण आग, भारी मात्रा में लकड़ियां जलकर हुई खाक

0
95

रायपुर। राजधानी में आज गुरुवार को भनपुरी स्थित टिंबर मील में भीषण आग लग गई। लकड़ी के दरवाजे बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग इतने तेजी से फैली कि सारी लकड़ियां जलकर राख हो गई।

Narendra Modi

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आगजनी में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। मौके पर पहुंची खमतराई थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।