Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

रायपुर में युवक की हत्या कर लाश को नाले में फेंका, शरीर पर गहरी चोट के निशान

0
65

राजधानी रायपुर में एक युवक की हत्या हो गई है। बताया जा रहा है कि हत्यारे ने युवक को मारकर उसकी लाश नाले में फेंक दी। लाश के सिर और चेहरे में चोट के निशान मिले हैं। ये पूरा मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक चंगोराभाठा निवासी कल्याण(45) नाम का व्यक्ति है। वो आमानाका इलाके के ट्रक गैरेज में गार्ड का काम करता था। शुक्रवार को व्यक्ति की लाश ट्रक गैरेज से कुछ ही दूरी पर नाले में तैरते दिखी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को बाहर निकाला है।

बताया जा रहा है कि लाश के सिर और कान में चोट के निशान है। आशंका है कि किसी ने किसी भारी सामान से उस पर वार किया है। जिससे उसकी मौत हो गई। फिर उसे नाले में फेंक दिया गया। फिलहाल आसपास के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इसके अलावा CCTV कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।