Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

2 दिन आराम के बाद आज रायगढ़ से रवाना होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, देखें शेड्यूल

0
127

दिल्ली: दो दिनों से रुकी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 11 फरवरी को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से रवाना होगी। शहर के दर्रामुंडा से महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल के लिए यात्रा रवाना होंगी। इस दौरान रात्रि विश्राम भैसमा के शासकीय प्यारेलाल महाविद्यालय के पास होगा। इसके बाद 12 फरवरी को जिला कोरबा के सीतामढ़ी चौक कोरबा से पदयात्रा शुरू होगी। शिवनगर थाना तारा के पास जिला सुरजपुर में रात्रि विश्राम होगा। राहुल गांधी की यात्रा का स्वागत करने के लिए कांग्रेसी जगह-जगह तैनात है। इस मौके पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए छत्तीसगढ़ी में गीत भी जारी किया गया है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
13 फरवरी को जिला सरगुजा के रायगढ़ बस स्टैंड चौक (उदयपुर) से पदयात्रा प्रारंभ होगी और रात्रि विश्राम झींगो जिला बलरामपुर में होगी। 14 फरवरी को जिला बलरामपुर के पुराना सर्किट हाउस से पदयात्रा प्रारंभ होगी, जिसका समापन छत्तीसगढ़ की सीमा रामानुजगंज जिला बलरामपुर में होगा। सीमा पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की ओर से झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को राष्ट्रीय ध्वज प्रदान किया जाएगा। रायगढ़ खरसिया, सक्ती, कोरबा से लेकर अंबिकापुर, रामानुजगंज तक ऐतिहासिक स्वागत की तैयारियां की गयी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और वरिष्ठ नेतागण यात्रा की तैयारियो को स्वंय निगरानी कर रहे हैं। पूरे मार्ग में अलग-अलग पदाधिकारियो को जिम्मेदारियां दी गयी है।

छत्तीसगढ़ में पांच दिनों तक 7 जिलों से होकर गुजरेगी 536 किलोमीटर यात्रा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत होगा। छत्तीसगढ़ के लोग और छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी की यात्रा के स्वागत को लेकर उत्साहित हैं। 14 जनवरी 2024 को मणिपुर से मुंबई तक शुरू हुई यह न्याय यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से गुजरते हुये 6700 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करेगी। छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी और 536 किलोमीटर 5 दिनों तक राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में पैदल चलेंगे। भुखमरी, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली आदि मुद्दों को इस यात्रा के जरिए उठाया जाएगा।