Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

जनदर्शन में मुख्यमंत्री साय ने 13 छात्रों को बांटा 2-2 लाख रुपए का चेक

0
83

रायपुर: आज छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किए गए जनदर्शन कार्यक्रम का दूसरा दिन है। जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सीधे जनता से उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और उनके तकलीफों का निराकरण कर रहे हैं।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रमवीरों के मेधावी बच्चों को दो दो लाख रुपए के चेक वितरित किए। मुख्यमंत्री ने नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत 13 बच्चों को चेक वितरित किए. इस राशि में एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि और स्कूटी खरीदने एक लाख रूपए की राशि शामिल है।

योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे जो कक्षा 10वीं एवं 12वीं में शिक्षा सत्र 2023-24 में अध्ययनरत तथा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा वर्ष 2023-24 में टॉप-10 सूची में है, उन्हें इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया गया।