Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

31 अगस्त को रायपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, इन कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा

0
171

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 31 अगस्त को रायपुर आएंगी। प्रदेश में उनका दो दिवसीय दौरा रहेगा। राष्ट्रपति राजधानी के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय कार्यक्रम में शामिल होंगी। एक सितंबर को वह बिलासपुर दौरे रहेंगी। बिलासपुर में राष्ट्रपति गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षा समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

गौरतलब है कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा स्थापित शांति सरोवर,सड्डू रायपुर में सकारात्मक परिवर्तन समारोह आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम में राष्ट्रपति के अलावा राज्यपाल बिस्वभूषण हरिचंदन को भी न्यौता मिला है। ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र की बहनों ने शनिवार को राज्यपाल से सौजन्य भेंटकर उन्हें निमंत्रण दिया। इस मौके पर ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र रायपुर की संचालिका सविता, लीना, नथमल और महेश भाई उपस्थित रहे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देंगी पुरस्कार
शिक्षक दिवस के अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने इस पुरस्कार के लिए कुल 50 शिक्षकों का चयन किया है,जिनमें दो झारखंड के हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 5 सितंबर को दिल्ली में शिक्षक दिवस के अवसर पर दोनों शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान करेंगी। दोनों शिक्षकों का चयन इनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचारों के कारण किया गया है।