Advertisement Carousel

एक्सीडेंट में मां-पिता की मौत, अब छत्तीसगढ़ सरकार पालेगी इस बेटी को, CM ने किया एलान

0
276

रायपुर । कुम्हारी फ्लाइओवर हादसे में अपने माता-पिता को खो चुकी बच्ची को राज्य सरकार गोद लेगी। मंगलवार को खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने लिखा, हादसे में अनाथ हुई बच्ची हम सबकी जिम्मेदारी है। हमने इस बच्ची को गोद लेने का निर्णय लिया है। बच्ची की समस्त जिम्मेदारी अब सरकार की है।

Narendra Modi

दरअसल 9-10 दिसंबर की रात 12 बजे के करीब कुम्हारी में एक निर्माणाधीन फ्लाइओवर से एक बाइक नीचे गिर गई थी। इस हादसे में रायपुर के चंगोराभाठा निवासी आजू राम देवांगन और उनकी पत्नी निर्मला देवांगन की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार 13 साल की उनकी बेटी अन्नू देवांगन घायल हो गई थी।

हादसे की जांच में पता चला कि निर्माण एजेंसी ने फ्लाइओवर के एंट्री पर ऐसा कोई अवरोध या साइन नहीं लगाया था, जिससे पता चले कि वह अधूरा है। रात में दुर्ग से रायपुर के लिए निकले आजूराम खतरे का अंदाजा नहीं लगा पाए और फ्लाइओवर पर चढ़ गए। 100 मीटर आगे उन्हें पुल अधूरा दिखा तो उन्होंने ब्रेक लगाया, लेकिन बाइक की स्पीड नियंत्रित नहीं हो पाई और पति, पत्नी और बेटी के साथ वे नीचे गिर गए। बाद में पहुंची पुलिस ने घायल अन्नू को एम्स पहुंचाया। वहां इलाज के बाद उसको छुट्‌टी मिल गई है। बताया जा रहा है कि मृतक दंपती की तीन बेटियां हैं, जिसमें अन्नू सबसे बड़ी है।