Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

CG में यात्रियों से भरी बस पलटी, एक मासूम की मौत, 30 से ज्यादा घायल, सीएम साय ने जताया दुख

0
73

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में रविवार दोपहर यात्रियों से भरी बस पलटने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं 30-35 यात्री घायल हुए हैं। कई यात्रियों के सिर, पैर और पीठ में गंभीर चोटें आई है। इस हादसे में 12 से ज्यादा बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

यह हादसा तोरवा थाना क्षेत्र में हुआ है। घायलों को सिम्स और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, बस बिलासपुर से मस्तूरी जा रही थी। बस में 50 यात्री सवार थे। इसी दौरान लालखदान ओवर ब्रिज के पास सामने से एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने की चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर दुख जताया। सीएम साय ने लिखा कि हादसे में बच्ची की निधन और घायलों का दुखद खबर मिला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कलेक्टर को घायलों के इलाज के निर्देश दिए गए हैं। घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने के प्रार्थना करता हूं।