Advertisement Carousel

राजधानी में अफसर ने खुद को मारी गोली, बेडरूम में इस हालत में मिली लाश, पत्नी से होगी पूछताछ

0
165

रायपुर। खमतराई इलाके में पत्नी से नोकझोंक होने के बाद पति ने खुद को गोली मार लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी के साथ किस बात को लेकर झगड़ा हुआ? इसका पता नहीं चल पाया है। उत्तर प्रदेश के बलिया का रहने वाला आलोक सिंह निको इस्पात नाम की कंपनी में मैनेजनमेंट का अधिकारी था। ये बात भी सामने आई है कि 2 दिन पहले ही इसने संस्थान से इस्तीफा दिया।

Narendra Modi

पुलिस मृतक की पत्नी से पूछताछ कर रही है। धनलक्ष्मी नगर निवासी आलोक सिंह (43) शुक्रवार को अपने घर में थे। इस दौरान दोपहर को उनका अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि आलोक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घर में आलोक और उसकी पत्नी ही थे। उसके तीनों बच्चे बाहर गए थे। सूचना पर खमतराई पुलिस मौके पर पहुंची। उस समय आलोक बिस्तर पर पड़ा था। शरीर में केवल अंडरवियर था।
पुलिस का दावा है कि उस समय आलोक के शरीर में मूवमेंट था। कुछ देर में ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए शव को आंबेडकर अस्पताल भेजा गया। मृतक निको इस्पात में असिस्टेंट मैनेजर था।

कनपटी से सटाकर मारी थी गोली
गोली आलोक की दाएं कनपटी से सटाकर चली है। गोली उसके सिर को चीरते हुए बाएं साइड निकल गई। पुलिस को मौके पर 7.65 एमएम का बुलेट और खोखा मिला है। मृतक मूलत: उत्तरप्रदेश के बलिया का रहने वाला है। उसके पिस्टल का लाइसेंस भी वहीं से जारी हुआ है। रिनुअल खमतराई थाने से हुआ है। आलोक का पत्नी से किस चीज को लेकर विवाद हुआ स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पत्नी से होगी पूछताछ
पुलिस के मुताबिक आलोक की पत्नी ने बताया कि पति के साथ झगड़ा हो गया था, लेकिन घर में किसी तरह के संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। मृतक भी केवल अंडरवियर में था। अगर आलोक खुदकुशी कर रहा मृतक की पत्नी से विस्तृत पूछताछ नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आलोक ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलाई है। मृतक की पत्नी से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा।