Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

लोकसभा चुनाव से पहले नक्सलियों ने मचाया उत्पात, थाने से महज 500 मीटर दूर 4 ट्रक को किया आग के हवाले

0
110

नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर में एक बार फिर नक्सलियों ने उत्पात मचाया है। आमदई माइंस की लौह अयस्क भरी चार ट्रकों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है। छोटेडोंगर थाना से महज कुछ ही दूरी पर नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है। छोटेडोंगर के हाई स्कूल के पास चारों ट्रक खड़े थे, जहां बीती रात नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है। नक्सलियों की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

गौरतलब हो कि बीते कल ही नारायणपुर के अबूझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। एंटी नक्सल ऑपरेशन में निकले जवानों के साथ 48 घंटे के अंदर तीन बार मुठभेड़ हुई थी। जहां जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले थे। इलाके में सर्चिंग करने पर घटना स्थल से भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद किया गया था। वहीं जवानों ने पांच किलो के आईडी बम को निष्क्रिय किया था।