Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

ऑनलाइन ऑर्डर किया केक खाते ही 10 साल की बच्ची की मौत, घरवालों की भी मुश्किल से बची जान

0
85

पंजाब के पटियाला जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां अपने जन्मदिन पर ऑनलाइन मंगवाए गए केक को खाने से 10 साल की बच्ची की मौत हो गई. साथ ही परिवार के चार लोगों की तबीयत बिगड़ गई. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केक शॉप के मालिक पर केस दर्ज कर लिया है. वहीं बच्ची के परिजनों ने सीएम मान से इंसाफ की गुहार लगाई है.

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

इस मामले को लेकर पंजाब पुलिस के अधिकारी गुरमीत सिंह ने कहा 25 मार्च को पटियाला के अमन नगर निवासी काजल ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 10 वर्षीय मानवी का 24 मार्च को जन्मदिन था. उसके जन्मदिन पर शाम 6 बजे एक कंपनी से ऑनलाइन केक ऑर्डर किया था. जो शाम साढ़े 6 बजे घर पर डिलीवर हो गया था. सवा 7 बजे के करीब केक काटा गया. केक खाकर मानवी और परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ने लगी. उन्हें उल्टियां भी हुई. रात को बच्ची सो गई. सुबह उठकर जब उन्होंने देखा तो बच्ची का शरीर ठंडा पड़ा था, इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

केक खाने से बच्ची की मौत
पंजाब अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है कि बच्ची की केक खाने से मौत हुई है. उसके अंदर कोई जहरीला पदार्थ हो सकता है. बच्ची का पोस्टमार्टम करवाया गया है वहीं केक के टुकड़े को कब्जे में लेकर एफएसएल की जांच के लिए भेजा गया है. उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

वहीं बेकरी शॉप मालिक के खिलाफ आईपीसी की धारा 273 और 304ए के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसके साथ ही पटियाला के सिविल सर्जन की तरफ से संबंधित दुकान से सैंपलिंग करने के आदेश दिए गए है.