Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

बिलासपुर के बैंक में मैनेजर से हुई मारपीट, लोन सेटलमेंट को लेकर हुआ विवाद

0
66

बिलासपुर। लोन सेटलमेंट के नाम पर स्टेट बैंक पहुंचे तीन युवकों ने विवाद के बाद बैंक मैनेजर असिस्टेंट मैनेजर की पिटाई कर दी। युवक लोन के लिए बंधक रखे गए कागज की मांग कर रहे थे। मना करने पर उन्होंने आक्रोशित होकर बैंक मैनेजर व असिस्टेंट मैनेजर की पिटाई कर दी। मामला तखतपुर का है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

तखतपुर थाना क्षेत्र के तखतपुर कस्बे में स्टेट बैंक का तखतपुर ब्रांच संचालित है। यहां तीन युवक। लोन सेटेलमेंट की बात करने ब्रांच मैनेजर के पास आए थे। उक्त युवकों ने जमीन को बंधक रख कर ट्रैक्टर के लिए लोन लिया था। पिछले काफी समय से वे लोन नहीं पटा रहे थे। बैंक ने उन्हें लोन पटाने हेतु नोटिस भेजा था। जिस पर तीनों युवक आज बैंक पहुंचे और बंधक रखी गई भूमि को फ्री होल्ड करते हुए उसके कागजात देने की मांग की। युवकों ने कहा कि उनकी बंधक जमीन के कागजात दे दिए जाए,जिसे बेच कर वे लोन चुका देंगे।

जब स्टेट बैंक के मैनेजर अंकित भूषण लाल और असिस्टेंट मैनेजर प्रेम कुमार जायसवाल ने उन्हें बताया कि यह नियमों के विपरीत है। लोन के एवज में बंधक रखी गई भूमि को लोन पटाने से पहले बंधन मुक्त नही किया जा सकता है। जिस पर तीनों युवक विवाद करने लगे। उन्होंने आक्रोशित होकर बैंक मैनेजर की पिटाई शुरू कर दी। बीच बचाव करने पर असिस्टेंट मैनेजर को भी पीटा गया। बैंक के अन्य कर्मचारी व वहां उपस्थित ग्राहकों ने बीच बचाव कर मारपीट को छुड़ाया। साथ ही पुलिस को सूचना दी।

तखतपुर पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। ब्रांच मैनेजर ने घटना की शिकायत तखतपुर थाने में की। कोटा एसडीओपी नूपुर उपाध्याय ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में अपराध दर्ज कर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। तीनों को न्यायिक रिमांड में भेजा जा रहा है।