Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में आदमखोर तेंदुए का आतंक, एक को उतारा मौत के घाट, डीएम ने दी ये सलाह

0
282

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड के कुवारपुर वन परिक्षेत्र में तेंदुए का आतंक बना हुआ है, वह अब तक दो लोगों पर हमला कर एक की जान ले चुका है. बताया गया है कि बीते कुछ दिनों से भरतपुर विकासखंड के कुवारपुर वन परिक्षेत्र के लोग एक आदमखोर तेंदुआ से आतंकित हैं. इस आमदखोर तेंदुआ ने अब तक दो लोगों पर हमला किया है, जिसमें एक महिला की मृत्यु हो गई है. तेंदुए के हमले से घायल बच्चे का इलाज जारी है.

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

कलेक्टर पी.एस. ध्रुव ने कुवारपुर वन परिक्षेत्र का दौरा कर लोगों से भेंट-मुलाकात की और उन्हें तेंदुआ के हमले से बचने के लिए सतर्कता और सावधानी बरतने की अपील की. कलेक्टर ने कहा कि आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है. उम्मीद है कि जल्द ही यह तेंदुआ पकड़ में आ जाएगा. उन्होंने लोगों से जंगल-झाड़ी, सुनसान इलाकों से आते-जाते समय बेहद सावधानी बरतने और अपने साथ सुरक्षा की दृष्टि से लाठी-डंडा रखने की सलाह दी है.

कुवारपुर वन परिक्षेत्र इलाके से वापस लौटते समय कलेक्टर ध्रुव ने खामरोद ग्राम के पास एक चरवाहे को नाले के किनारे झाड़ियों के समीप के बीच बैठकर मवेशी चराते देख लोगों के पास गए और उन्हें आदमखोर तेंदुए से सतर्क रहने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि लोग एक साथ रहें और हाथ में लाठी डंडा लिए रहें. डीएम ने कहा कि जब भी उन्हें खतरा दिखे लोग शोर मचाएं ताकि तेदुआ शोर के कारण उनके पास न आ पाए.