Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

कांकेर की संतोषी को मिला रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा का निमंत्रण, अस्‍पताल में करती हैं पोस्‍टमार्टम

0
143

कांकेर: अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तारीख नजदीक आती जा रही है, ऐसे वहां तैयारियां जोरों से चल रही हैं। वहीं इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए देश भर के प्रतिष्ठित लोगों को न्योता दिया जा रहा है। इस बीच छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले की संतोषी दुर्गा को भी अयोध्या से प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। संतोषी दुर्गा के लिए अयोध्‍या से प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिलना एक सपने का सच होने जैसा है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

कांकेर जिले के ब्लाक नरहरपुर में रहने वाली संतोषी दुर्गा के जीवन की कहानी भी किसी हिंदी फिल्म की कहानी जैसी ही है। संतोषी के पिता रतन सिंह सिंदूर जो अब इस दुनिया में नहीं है वो कभी नरहरपुर सामुदायिक केंद्र में पोस्टमार्टम का काम किया करते थे, लेकिन हमेशा उनके द्वारा शराब पीना परिवार की आर्थिक हालत और उनकी सेहत पर असर डाल रहा था।

इस वजह से शुरू किया पोस्टमार्टम
संतोषी ने उन्हें कई बार शराब का सेवन नहीं करने की बात कही, लेकिन संतोषी के पिता का यही जवाब होता की पोस्टमार्टम जैसे कार्य को बिना शराब पिए नहीं किया जा सकता। ऐसे में संतोषी ने अपने पिता के सामने शर्त रखी की वो बिना शराब पिए पोस्टमार्टम करके दिखाएगी। वर्ष 2008 का वो समय है, संतोषी तब से आज तक करीब 600 लोगों का पोस्टमार्टम कर चुकी है।

संतोषी ने बताया कि अयोध्या के लिए पहले निमंत्रण के लिए रायपुर से फोन फिर उन्हे पोस्ट के जरिए निमंत्रण कार्ड भी मिला। संतोषी बेहद खुश है, पर उन्हें इस बात का दर्द भी है कि उनके पिता सालों से पोस्टमार्टम जैसे कार्य जो हर किसी के लिए संभव नहीं है वो किया। अब वो इस कार्य को कर रही है।
बावजूद इसके उन्हे शासन द्वारा नियमित नहीं किया गया। संतोषी ने बताया कि वो दैनिक वेतन के आधार पर कलेक्टर दर से स्वीपर का कार्य करती है और अयोध्या में जाकर पूरे नरहरपुर की खुशहाली के साथ अपने नियमितीकरण की अर्जी प्रभु श्रीराम के सामने लगाएंगी।