Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में भूपेश पर जमकर बरसे जेपी नड्डा, कहा- बघेल के हाथी के दांत दिखाने के और खाने के और

0
142

जशपुर: भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत करने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जशपुर दौरे पर पहुंचे हैं. जशपुर पुलिस लाइन के हैलीपेड़ पहुंचने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेपी नड्डा का स्वागत किया. जेपी नड्डा ने सबसे पहले बालाजी मंदिर में दर्शन किया. उसके बाद रणजीता स्टेडियम में परिवर्तन रथ को हरी झंडी दिखाई.

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

नड्डा ने दिलीप सिंह जूदेव को किया याद:

भाषण की शुरुआत जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ महतारी की जय के नारे के साथ की. भाषण के दौरान नड्डा ने दिलीप सिंह जूदेव को याद किया. उन्होंने कहा कि वो देश को एकता में पिरोने वाले नेता थे. घर वापसी, धर्मांतरण के खिलाफ समाज को इकट्ठा करने वाले नेता थे. नड्डा ने कहा कि 2003 में दिलीप सिंह जूदेव ने भ्रष्ट कांग्रेस को प्रदेश से उखाड़ फेंकने के लिए अपनी मूंछे तक दांव पर लगा दी.

कांग्रेस पर जमकर बरसे जेपी नड्डा:

पिछले 5 साल में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ सिर्फ छलावा किया. घोषणा पत्र का एक भी वादा पूरा नहीं किया.500 रुपये प्रतिमाह प्रदेश की महिलाओं को देने का वादा किया था. गरीब महिलाओं को साल में 4 सिलेंडर मुफ्त देने का वादा किया था. भूमिहीनों को जमीन देने का वादा किया था लेकिन वो भी पूरा नहीं किया. भूपेश बघेल के हाथी के दांत दिखाने के और खाने के और हैं. बेरोजगारों को भत्ता का वादा करने के बाद भी नहीं दिया.

परिवर्तन यात्रा के जरिए छत्तीसगढ़ को बदलने का संकल्प:

परिवर्तन यात्रा के जरिए भाजपा छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा करना चाहती है. नड्डा ने कहा कि पहले भी छत्तीसगढ़ की सेवा की, आगे भी करते रहेंगे. छत्तीसगढ़ में गरीब कल्याण के जरिए काम करने का वादा किया. किसानों का सशक्तिकरण करेंगे. महिलाओं का सशक्तिकरण करेंगे. युवाओं को आगे बढ़ाएंगे. परिवर्तन यात्रा के जरिए भूपेश बघेल का भ्रष्टाचार जनता के सामने लाएंगे. भूपेश बघेल को उखाड़ फेंकने के लिए ही ये परिवर्तन यात्रा शुरू की गई है.

बिलासपुर में परिवर्तन यात्रा के समापन में पहुंचेंगे मोदी:

नड्डा ने कहा कि दंतेवाड़ा से परिवर्तन यात्रा अपने सफर पर निकली हुई है. जशपुर से शुरू हो रही परिवर्तन यात्रा 40 विधानसभा से होते हुए बिलासपुर पहुंचेगी. जहां दोनों यात्राएं मिलेंगी. वहां पीएम मोदी का मार्गदर्शन बिलासपुर में मिलेगा.

जशपुर में भाजपा की परिवर्तन यात्रा:

भाजपा की परिवर्तन यात्रा पीएम मोदी के रायगढ़ जिले में विजय शंखनाद रैली के ठीक एक दिन बाद शुरू हुई है. यह बीजेपी की दूसरी परिवर्तन यात्रा है. इससे पहले 12 सितंबर को बीजेपी ने दंतेवाड़ा जिले से पहली परिवर्तन यात्रा निकाली थी.

भाजपा की परिवर्तन यात्रा का शड्यूल:

बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा से शुरू हुई बीजेपी की पहली परिवर्तन यात्रा 16 दिनों में बस्तर, दुर्ग और रायपुर संभागों में 1,728 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. जशपुर से शुरु हुई दूसरी यात्रा 13 दिनों में बिलासपुर और सरगुजा संभागों में 1,261 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. दोनों यात्राओं के दौरान 84 सार्वजनिक बैठकें, 85 स्वागत सभाएं और सात रोड शो होंगे. 87 विधानसभा क्षेत्रों में 2,989 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद 28 सितंबर को बिलासपुर में यह दोनों यात्राएं समाप्त होंगी.