Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

ब्रम्हानंद को झारखंड पुलिस ने पकड़ा, कार्यकर्ताओं ने किया बवाल, बृजमोहन अपने साथ लेकर निकले, भानुप्रतापपुर में बवाल

0
261

कांकेर। भानुप्रतापपुर में वोटिंग खत्म हुई और बवाल शुरू हो गया। ब्रह्मानंद नेताम किलेपार पोलिंग बूथ गए हुए थे। वहीं से उन्हें झारखंड की हिरासत में लिया था। इसके बाद बड़ा बवाल हो गया। कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाते हुए ब्रम्हानंद की गाड़ी को घेर लिया। पुलिस के साथ झड़प हुई। कुछ ही दूर पुलिस बढ़ी थी कि वहां बृजमोहन अग्रवाल पहुंच गए। बृजमोहन ने ब्रम्हानंद को अपनी गाड़ी में बैठाया और चारामा लेकर चले गए।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

विवाद बढ़ा तभी एक शख्स ने ब्रम्हानंद की ओर चप्पल फेंकी, उसे भाजपाइयों की भीड़ ने पीटकर खदेड़ा। पुलिस को भी भीड़ को संभालने में मेहनत करनी पड़ी। दरअसल जमशेदपुर की नाबालिग से यौन शोषण मामले में ब्रम्हानंद को लेने पुलिस आई थी। ब्रम्हानंद और भाजपा के नेताओं ने कोर्ट से स्टे का हवाला देकर उन्हें छुड़ा लिया। भीड़ भी हावी हो रही थी इसके चलते झारखंड पुलिस ने लौटने में ही भलाई समझी।