हावड़ा मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें हुई रद्द

0
95
News Image RO NO. 13286/ 136
Advertisement Carousel

रायपुर: हावड़ा मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन 12810 झारखंड के चक्रधरपुर डिवीजन में डिरेल हो गई है. ट्रेन की 18 बोगी पटरी से उतर गई है. इस हादसे में अब तक मिली जानकारी के अनुसार 3 यात्रियों की मौत हो गई है, कई यात्री घायल हुए हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है. हावड़ा मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन डिरेल होने से छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुई है. दक्षिण पूर्व रेलवे के अनुसार छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 ट्रेनों का रूट चेंज किया गया है. 2 ट्रेनें रद्द की गई है.

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनों का रूट चेंज

12262 हावड़ा – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जेसीओ 30.07.24 खड़गपुर – भद्रक – खुर्दा रोड – अंगुल – झारसुगुड़ा रोड – आईबी के माध्यम से

12810 हावड़ा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस 30-07-24 को खड़गपुर-मिदनापुर-आद्रा-बोकारो स्टील सिटी-कोडरमा-नीमडीह-राउरकेला से शुरू होगी

12834 हावड़ा – अहमदाबाद जेसीओ 29.07.24 चांडिल – पुरुलिया – हटिया – राउरकेला के रास्ते

18029 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – शालीमार जेसीओ 28.07.24 राउरकेला – हटिया – पुरुलिया – टाटानगर के रास्ते, डीएन ट्रेनें (हावड़ा की ओर)

12859 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – हावड़ा जेसीओ 29.07.24 राउरकेला – हटिया – पुरुलिया – टाटानगर के रास्ते

12860 हावड़ा – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस 30-07-24 को टाटानगर – चांडिल – पुरुलिया – कोडरमा – नीमडीह – राउरकेला के रास्ते शुरू होगी

12833 अहमदाबाद – हावड़ा जेसीओ 28.07.24 राउरकेला – हटिया – पुरुलिया – टाटानगर के रास्ते

13287 दुर्ग-आरा जेसीओ 30.07.24 वाया राउरकेला-नीमडीह-मुरी-कोडरमा-बोकारो स्टील सिटी-गोमो-आसनसोल

13288 आरा-दुर्ग जेसीओ 29.07.24 आसनसोल-गोमो-बोकारो स्टील सिटी-कोडरमा-मुरी-नीमडीह-राउरकेला के रास्ते

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली रद्द ट्रेनें

18110 इतवारी-टाटानगर जेसीओ 30.07.24 बिलासपुर टाटानगर के बीच रद्द

18109 टाटानगर – इतवारी जेसीओ 30.07.24 टाटानगर – बिलासपुर के बीच रद्द

18030 शालिमार लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन रद्द