Advertisement Carousel

रायपुर: हाउसिंग बोर्ड के कर्मचारी ने दफ्तर की चौथी मंजिल से कूदकर दी अपनी जान

0
245

नवा रायपुर स्थित पर्यावास भवन के चौथे मंजिल से युवक ने कूदकर आत्‍महत्‍या कर ली है। युवक की पहचान नरेश साहू 35 साल के रूप में हुई है। मृतक उसी बिल्डिंग में हाउसिंग बोर्ड के अकाउंट शाखा में पदस्थ था। मामला राखी थाना इलाके का है। इस घटना के बाद पर्यावास भवन परिसर में हड़कंप मच गया। घटना के बाद तुरंत राखी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को जब्‍त का पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि युवक के आत्‍महत्‍या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस मामले में ऑफिस के साथ घरवालों से पूछताछ कर रही है।