Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

रायपुर में शुरू हुआ हवन ताकि वर्ल्ड कप जीते इंडिया

0
124

रायपुर। इनडोर स्टेडियम में बड़ी स्क्रीन लगाकर वर्ल्ड कप का फाइनल मैच देखा जाएगा। शहर के अलग-अलग होटल रेस्टोरेंट में कई खास डिश तैयार की गई है स्क्रीन लगाकर लोगों को वर्ल्ड कप का मैच का आनंद दिलाने का पूरा बंदोबस्त किया गया है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

वर्ल्ड कप के लिए हवन

टीम इंडिया की जीत के लिए कई तरह के जतन किए जा रहे हैं। रायपुर के विशाल कॉलोनी बिरगांव में पुरोहित ने खास पूजा अनुष्ठान कराया है। यज्ञ के जरिए भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने की प्रार्थना की गई है। मंत्रोचार के साथ यह कामना की गई है कि रोहित विराट का बल्ला खूब चले और वर्ल्ड कप की ट्रॉफी भारत में आए।

48 घंटे में तैयार हुई रंगोली

रायपुर के क्रिकेट फैंस की दीवानगी भी कुछ हटकर है । वर्ल्ड कप पर विराट कोहली की 50वीं सेंचुरी पूरी होने पर शहर के एक रंगोली आर्टिस्ट ने विराट कोहली की 48 घंटे में एक रंगोली बनाई है। वर्ल्ड कप के फाइनल मैच को लेकर भी इस आर्टिस्ट ने टीम इंडिया को इस रंगोली के जरिए शुभकामनाएं दी हैं । सिद्धार्थ सोनी ने बताया कि विराट कोहली की इस रंगोली को उन्होंने बड़ी शिद्दत से तैयार किया है।