Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

गौरेला पेंड्रा मरवाही में नकाबपोश शख्स ने दिनदहाड़े लड़की को चाकू से गोदकर मार डाला

0
80

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: बुधवार को दोपहर लगभग 12:30 बजे SBI गौरेला के सामने युवती रंजना यादव 21 वर्ष निवासी झगराखंड गौरेला पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर हत्या करने वाले आरोपी को जीपीएम पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी का नाम दुर्गेश प्रजापति है जिसकी उम्र लगभग 29 साल है। वह ग्राम लोहारी मरवाही का रहने वाला है और मरवाही चिचगोहना रोड पर स्थित मां नागेश्वरी पेट्रोल पंप पर काम करता है। आरोपी पहले से शादी शुदा है जिसे पहली पत्नी से एक पांच साल की बेटी है जो इसे छोड़कर चली गई जिसके बाद इसने दुबारा लव मैरिज की जिससे एक 2 साल की बेटी है। इसी बीच आरोपी ने विगत तीन वर्ष से रंजना से संबंध बना रखे थे । विगत एक दो माह से दोनो का विवाद चल रहा था और लड़की आरोपी युवक से बात नहीं करना चाह रही थी और पीछा छुड़ाना चाहती थी पर युवक उसे बार बार एप्रोच कर रहा था।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

आरोपी ने कुछ दिन पहले अमेजन से एक चाकू आर्डर कर मंगाया था। बुधवार की सुबह वह पेट्रोल पंप पर अपनी ड्यूटी से जल्दी निकलकर तैयारी के साथ चाकू लेकर निकला था और युवती के घर जाकर उसके निकलने का इंतजार करने लगा। जैसे लड़की निकली उसका पीछा करते हुए उसे कई बार रोकने की कोशिश की जो बाद में SBI गौरेला के पास रुकने पर बहस करने लगा। उसी दौरान युवती द्वारा अपने घर वालों को बताऊंगी और बुलाऊंगी बोलने पर गुस्से में आरोपी ने रंजना की पीठ पेट और गले पर चाकू से ताबड़तोड वार किया। जिससे उसकी मौके पर मृत्यु हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीद गवाह से पूछताछ करते हुए पुलिस को आरोपी की जानकारी मिली। शिनाख्त होते ही एसपी जीपीएम आईपीएस भावना गुप्ता ने नेतृत्व करते हुए अब तक पुलिस को अपने मुखबिरों और साइबर से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी के हुलिए और वाहन की जानकारी सभी एसडीओपी और थाना प्रभारी को देते हुए नाकेबंदी लगवाई।

एडिशनल एसपी ओम चंदेल की मॉनिटरिंग में नाकेबंदी व्यवस्था लगाई गई जिस दौरान थाना मरवाही पुलिस की एक टीम को चिचगोहना मरवाही रोड पर आरोपी दिखा जो पुलिस को देखकर कच्चा रास्ता लेकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।

वर्तमान में आरोपी को गौरेला पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है और हिरासत में लेकर आरोपी से पूछताछ और साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। साइबर सेल जीपीएम और सभी थानों की टीमों के कोऑर्डिनेशन और रियल टाइम इनपुट शेयरिंग के कारण महज कुछ घंटे में आरोपी की शिनाख्त की और पकड़ने में सफलता हासिल की गई है।