Home छत्तीसगढ़ नया रायपुर के सीएम हाउस में कपिल देव मिले सीएम विष्णु देव...
Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

नया रायपुर के सीएम हाउस में कपिल देव मिले सीएम विष्णु देव साय से….. राज्य की खेल गतिविधियों पर हुई चर्चा…. पीजीटीआई प्रेसिडेंट कपिल ने Mayfair Golf course की CM से की जमकर तारीफ…. हर साल पीजीटीआई कराएगा टूर्नामेंट….

0
4

नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सीएम साय ने कपिल देव को बेल मेटल से बनी प्रतिकृति, पुण्यभूमि छत्तीसगढ़ कॉफी टेबल बुक भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने, आधुनिक खेल अधोसंरचना के विकास, अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्र तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार करने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा खेलों के प्रोत्साहन और खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना, प्रशिक्षण और अवसरों का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है।