हस्ताक्षर न्यूज. दुर्ग के समोदा गांव में दो एकड़ खेत में अफीम की खेती को लेकर बड़ा बवाल मचा है। खेत के मालिक तथा भाजपा राइस मिल प्रकल्प के प्रदेश संयोजक विनायक चंद्राकर को पार्टी ने सस्पेंड कर दिया है।
इधर, पूर्व सीएम भूपेश बघेल शनिवार को सुबह अफ़ीम के खेत में पहुंच गए। इसके बाद भीड़ ने खेत में घुसने की कोशिश की तो पुलिस से टकराव के हालत बन गए। हालांकि हालत काबू में हैं। भूपेश बघेल ने पूरे खेत का जायजा लिया है और इसे आपराधिक कृत्य करार देते हुए तीखे राजनैतिक हमले भी किए हैं।

पुलिस ने जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र के समोदा में छापेमारी कर लगभग 1.5 से 2 एकड़ में फैली अफीम की लहलहाती फसल बरामद की है। खेत मालिक तथा किसान-राइस मिल नेता विनायक चंद्राकर को सस्पेंड करने का आदेश जाती करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की ओर से कहा गया कि यह घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है, जिससे पार्टी की छवि प्रभावित होती है। इधर, खेत मालिक ने पुलिस को सफ़ाई दी है कि उसने खेत को अधिया में दिया था।



























