Advertisement Carousel

आबकारी विभाग की शराब दुकान में लगी आग, लाखों की शराब जलकर खाक

0
214

महासमुंद। आबकारी विभाग की प्रीमियम मदिरा दुकान में बीती रात आग लग गई. आगजनी की इस घटना में लाखों की शराब जलकर खाक हो गई. गार्ड के मुताबिक रात दो बजे शाॅट सर्किट होने की वजह से आग लगी है.

रात में गार्ड ने घटना की सूचना आबकारी विभाग के अमले को दी. लेकिन फिर भी टीम मौके पर नहीं पहुंची. जिसके बाद पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया.