Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के फाइनल कट ऑफ में 51 गोल्फर्स….. चंडीगढ़ के अक्षय शर्मा अंडर 18 के स्कोर के साथ टॉप पर…. अंशुल कबथीयाल दूसरे नंबर पर….

0
2

हस्ताक्षर न्यूज. छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के फाइनल राउंड के लिए 51 गोल्फर्स ने क्वालीफाई किया है। चंडीगढ़ के अक्षय शर्मा अंडर 18 के स्कोर के साथ टॉप पर चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर हनी बीसोईया और अंशुल कबथीयाला है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

डेढ़ करोड़ रुपए की इनामी राशि वाले पीजीटीआई छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में 126 प्रोफेशनल गोल्फर्स ने पहला राउंड खेला। दो दिन में 36 होल खेलने के बाद अंडर 6 के स्कोर पर कट ऑफ हुआ। 74 गोल्फर्स कट ऑफ से बाहर हो गए हैं। अब अगले दो दिन 51 गोल्फर्स के बीच मुकाबला होगा। पीजीटीआई के अधिकारियों ने बताया कि अब अगले दो दिन 51 गोल्फर्स 36 होल खेलेंगे। इसके बाद सबसे कम स्कोर करने वाला गोल्फर विजेता होगा।

पिता और पुत्र की जोड़ी रही आकर्षण का केंद्र

नोएडा के प्रदीप कुमार और उनके पुत्र 17 साल के शुभम कुमार इस टूर्नामेंट में आकर्षण का केंद्र रहे। दोनों गोल्फर्स ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन कट ऑफ लिस्ट में नहीं आ सके। दोनों ही पिता व पुत्र ने ओवर खेला। इस वजह से कट ऑफ से बाहर हो गए।

16 साल के कार्तिक सिंह का बेहतरीन खेल

गोल्फ टूर्नामेंट में 16 साल के कार्तिक सिंह भी खेल रहे है। अंडर 11 के स्कोर के साथ वे 8 वें नंबर पर है। सीनियर प्लेयर प्रदीप कुमार ने बताया कि अगर अगले दो दिन अगर वे अंडर स्कोर पर रहते है तो शायद टूर्नामेंट जीत भी सकते है।

यूरोपियन टूर के प्लेयर्स भी

गोल्फ टूर्नामेंट में यूरोपियन टूर के प्लेयर्स भी खेल रहे है। भारत के अंगद चीमा, मनु गंधास, ओम प्रकाश चौहान, वीर अहलावत सहित यूरोप के प्लेयर्स भी रायपुर ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं।