Advertisement Carousel

अभनुपर के गौठान में किसान की खुदकुशी, भाजपा बोली ये हत्या है, मुआवजे की मांग

0
251

रायपुर। अभनपुर के आमदी गांव के पवन निषाद ने खुदकुशी कर ली। पवन ने गौठान में जाकर गमछे का फंदा लगाया और जान दे दी। इससे पहले कुएं में पवन के पिता गंगू राम की लाश मिली थी। इन दोनों घटनाओं को भाजपा हत्या बता रही है। अभनपुर थाने के प्रभारी राहुल शर्मा ने कहा कि पवन की लाश के पास से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है मगर उसमें लिखी बात बता नहीं सकते।

Narendra Modi

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने राजधानी के नजदीक अभनपुर थाना अंतर्गत आमदी गांव में युवक द्वारा फांसी लगा कर आत्महत्या कर लेने के मामले में रोष व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस के राज में छत्तीसगढ़ शोषण, प्रताड़ना, निराशा, हताशा, हत्या आत्महत्या का प्रदेश बन गया है।

अभनपुर इलाके में आत्महत्या करने वाले पवन कुमार निषाद ग्राम आमदी के गौठान समिति के अध्यक्ष रहे हैं। उनके पिता की कुछ ही दिन पहले हत्या होने की खबर है। पुलिस पूछताछ के लिए उन्हें थाने लेकर गई थी। थाने से आने के बाद उन्होंने रात को फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। यह भी खबर है कि गौठान को लेकर गांव में विवाद चल रहा था। इसका सीधा अर्थ है कि सरकार के ये गौठान विवाद का केंद्र बन गए हैं और खुदकुशी का यह मामला भी प्रताड़ना का संदेह व्यक्त कर रहा है। पुलिस और सरकार की व्यवस्था संदेह के दायरे में है। राज्य के गौठानों की अव्यवस्था और खुदकुशी की यह घटना निष्पक्ष जांच की जरूरत पर जोर दे रही है। सरकार इन मामलों की निष्पक्ष जांच कराए और आत्महत्या के लिए मजबूर किसान के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा तत्काल दे।