Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए डॉ. रमन सिंह दाखिल करेंगे नामांकन

0
150

रायपुर: पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह आज विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा मौजूद रहेंगे. रमन सिंह अपना नामांकन विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा को अध्यक्ष पद के लिए देंगे.

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

बता दें कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का विस्तार रविवार या सोमवार को हो सकता है. मुख्यमंत्री साय दिल्ली में राष्ट्रीय नेताओं के साथ आज बैठक करने वाले है. ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि एक-दो दिन में मंत्रिमंडल तय होते ही 18 दिसंबर को शपथ दिला दी जाएगी. क्योंकि 19 से 21 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र भी चलेगा.