Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

राज्य अलंकरण की घोषणा, देखें इस बार किन लोगों को मिला प्रदेश में सम्मान

0
356

छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार शाम राज्य अलंकरण की घोषणा कर दी। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने एक प्रेस वार्ता में सम्मानित होने वालों के नाम घोषित किये। इस बार 33 श्रेणियों में पुरस्कार दिये जा रहे हैं। बिलासपुर के अशोक अग्रवाल को सहकारिता क्षेत्र का ठाकुर प्यारेलाल सिंह सम्मान दिया जाएगा। वहीं आंचलिक साहित्य के लिए पं. सुंदरलाल शर्मा सम्मान रामेश्वर वैष्णव को देने की घोषणा हुई है। सिनेमा के क्षेत्र में योगदान के लिए मनु नायक को किशोर साहू सम्मान से नवाजा जाएगा। वहीं पत्रकारिता के क्षेत्र में चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार इलेक्ट्रानिक मीडिया के लिये वैभव शिव पाण्डेय और अमितेश पाण्डेय को संयुक्त रूप से दिया जा रहा है। वहीं प्रिंट मीडिया में यह पुरस्कार धनंजय वर्मा को दिया जाएगा। अंग्रेजी पत्रकारिता के लिए मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार केएन किशोर को मिलेगा। वहीं रचनात्मक लेखन और साहित्य के लिए पं. माधवराव सप्रे राष्ट्रीय सम्मान सुदीप ठाकुर को दिया जाएगा।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

कल राज्यपाल करेंगी सम्मानित

मंगलवार शाम 7 बजे से राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यपाल अनुसूईया उइके होंगी। इस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को करना है। साइंस कॉलेज मैदान पर आयोजित समारोह में राज्यपाल लोगों को सम्मानित करेंगी।