Advertisement Carousel

राजधानी में बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर हुआ जानलेवा हमला

0
122

रायपुर। राजधानी में मंगलवार की रात चुनाव पर्ची और झंडा लगाने के विवाद में भाजपा के तीन कार्यकताओं पर हमला कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुरानी बस्ती थाने का घेराव कर दिया। हालांकि अलग-अलग थाने से पहुंचे पुलिस बल ने आक्रोशितों को शांत कराया।

Narendra Modi

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला अश्विनी नगर का है। बहरहाल पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियो को हिरासत में ले लिया है। वहीं मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें 15 से अधिक युवक दिख रहे हैं। इनमें से कुछ युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मामला पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई कर रही है।