बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में मोहर्रम मनाने के लिए जंगल में गाय की हत्या कर दी गई। फिर सबने मांस का बंटवारा कर लिया। सूचना पर शंकरगढ़ पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से गाय का मांस और गाय काटने का हथियार जब्त किया गया है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, शंकरगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम महुआडीह निवासी मोहसिम अंसारी अपने साथी पुराना बाजारपारा शंकरगढ निवासी अफरोज अंसारी के साथ मोहर्रम मनाने के लिए गाय को मारने चलगली जंगल की ओर ले गया है। पुलिस टीम देर रात चलगली जंगल की ओर गई। देर रात बाइक से दो युवक आते हुए दिखे। उन्होंने प्लास्टिक की बोरी में कुछ सामान भी रखा था। बाइक सवार युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। वे बाइक छोड़कर भागने लगे तो पुलिस टीम ने दोनों को घेराबंदी कर पकड़ा और पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चलगली के टेलवा खान उर्फ शाह मोहम्मद ने अपनी गाय को मारकर मोहर्रम के अवसर पर खाने की योजना बनाई थी। टेलवा खान के कहने पर चलगली निवासी रवि कुमार घासी, जसवंतपुर के मनसू (पहाड़ी कोरवा), परशु राम (पहाड़ी कोरवा), मोहसिम अंसारी और अफरोज अंसारी ने साथ मिलकर गाय को मारा और मांस का बंटवारा कर लिया। शंकरगढ़ थाने के SI गजपति मिर्रे ने बताया कि पुलिस टीम ने सभी आरोपियों को पकड़ा और उनके पास से गाय का कच्चा मांस बरामद किया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर गाय की चमड़ी, पूंछ और अन्य सामान जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी मोहसीम अंसारी (26), अफरोज अंसारी (23), शाह मोहम्मद उर्फ टेलवा (45), रवि कुमार (26), मंशु पहाड़ी कोरवा (30) और परशु कोरवा (26) को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ धारा 299, 325 बीएनएस और छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 5,6,10 के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Latest article
हाई कोर्ट में सरकार का पक्ष रखने के लिये सरकार ने नियुक की वकीलों...
हस्ताक्षर न्यूज.
छत्तीसगढ़ सरकार ने बिलासपुर उच्च न्यायालय (High Court) में राज्य सरकार का पक्ष रखने के लिए 31 वकीलों की नियुक्ति की है। सरकारी...
विशाखापट्नम और ओडिसा के तट को पार करके अरनब तूफान दक्षिण बस्तर से कर...
हस्ताक्षर न्यूज. बंगाल की खाड़ी से उठे खतरनाक चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ (Cyclone Arnab) के असर से लगभग पूरे छत्तीसगढ़ में आज मंगलवार को सुबह...
15 नवम्बर से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़...
हस्ताक्षर न्यूज.
सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज 27 अक्टूबर को सिविल लाईन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हुई कैबिनेट की बैठक में...



























