Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का वार रूम तैयार, इसके जरिए सीधे बूथ तक होगी पहुंच

0
126

रायपुर। कांग्रेस के वार रूम का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने उद्घाटन किया। कांग्रेस के वार रूम में अलग-अलग विशेषज्ञता वाले लोगों की टीम तैयार की गई है। इसमें बड़ी संख्या में प्रोफेशनल्स भी हैं। यहीं से प्रदेश भर में संगठन पर बूथ स्तर तक पैनी नजर के साथ, जन भावनाओं को टटोलकर रणनीति तय की जा रही है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

कांग्रेस वार रूम के पदाधिकारियों ने बताया कि टीम में डाटा इंटेलिजेंस यूनिट, पालिटिकल इंटेलिजेंस यूनिट, ग्राउंड कैंपेन टीम, फील्ड मैनेजमेंट टीम, सोशल मीडिया प्रबंधन टीम, डिजिटल मीडिया एंड पब्लिकेशन टीम, मीडिया मानीटरिंग टीम, फेक न्यूज़ मानीटरनिंग सेल, बूथ मैनेजमेंट टीम, ट्रेनिंग डिपार्टमेंट, काल सेंटर, कनेक्ट सेंटर, स्टूडियो शामिल हैं।

सभी 90 विधानसभा सीट पर प्रोफेशनल लोगों की फील्ड टीम बनाई गई है। कांग्रेस सरकार के संदेश को पहुंचाने के साथ ही विपक्ष की नाकामियों को हर नागरिक के मोबाइल फोन तक पहुंचाने की रणनीति यह टीम तैयार कर रही है। वार रूम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलाजी का इस्तेमाल किया जाएगा। इस टेक्नोलाजी के द्वारा मुख्यमंत्री एक ही समय में व्यक्तिगत रूप से लाखों मतदाताओं से जुड़ पाएंगे। कनेक्ट सेंटर में दिन रात 100 लोग रहेंगे, जो बूथ से सीधे जुड़े रहेंगे।