Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में दो डंफर के बीच हुई भीषण टक्कर, 2 ड्राइवरों की हालत नाजुक

0
226

जशपुर। बगीचा थाना के भितघरा गांव के पास दो डंफर की भीषण टक्कर हो गई है. इस दुर्घटना में दोनों डंफर के ड्राइवर अपने केबिन में फंसे गए. बता दें कि बगीचा चरईडांड़ के निर्माणाधीन मार्ग पर धूल के गुबार में दोनों डंफर के बीच जोरदार टक्कर हो गई. जिसमें दोनों के ड्राइवर घायल अवस्था में केबिन में ही फंस गए. हादसे के कारण यह स्टेट हाइवे पिछले दो घंटे जाम रहा.

हादसे की सूचना मिलते ही दुर्घटना स्थल पर कटर मशीन और क्रेन पहुंची. जहां केबिन में फंसे ड्राइवरों को केबिन काट कर निकाला गया. पूरी घटना बीती रात की है.