Advertisement Carousel

आचार संहिता लगते ही एक्शन में निर्वाचन अधिकारी, शहर में लगे बैनर पोस्टर के खिलाफ चलाया अभियान

0
203

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है जिसको लेकर निर्वाचन में जुटे अधिकारी कर्मचारी जिले में लगे बैनरपोस्टरों को निकालने और वॉल पेंटिंग को मिटाने में जुटे हुए हैं। वही कांकेर जिला निर्वाचन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बिना अनुमति खोले गए भाजपा कार्यलय को सील कर दिया है।

कांकेर के जनकपुर वार्ड के मतदान केंद्र से लगभग 70 मीटर की दूरी पर बिना अनुमति के भाजपा कार्यालय खोल दिया गया था जिसको लेकर जिला निर्वाचन उड़नदस्ता की टीम ने कार्रवाई की है।

 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 1994 का प्रयोग करते हुए इसे हटाने के निर्देश दिये थे। इसके तहत दीवार लेखन, पोस्टर बैनर हटाये गये।