Advertisement Carousel

CM भूपेश, डिप्टी CM सिंहदेव का अंबिकापुर दौरा रद्द: इस वजह से कैंसिल हुआ दौरा, वर्चुअल देंगे करोड़ों की सौगात

0
214

खराब मौसम की वजह से सीएम भूपेश बघेल का अंबिकापुर दौरा रद्द हो गया है। अब वो सीएम हाउस में वर्चुअली जुड़कर अंबिकापुरवासियों को करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात देंगे। कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मौसम खराब होने से मुख्यमंत्री का सरगुजा दौरा रद्द किया गया है। डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, मोहन मरकाम और शिव डहरिया एयरपोर्ट से वापस लौट आए। अब वे बूथ कमेटी की बैठक में वर्चुवली जुड़ेंगे।

Narendra Modi

सीएम अंबिकापुर के राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भवन का अब वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री कलेक्टरेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति का अनावरण और गांधी स्टेडियम ग्राउण्ड में विकास कार्यों का भी वर्चुअल लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.35 बजे माँ महामाया एयरपोर्ट दरिमा, सरगुजा से प्रस्थान कर शाम 5.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर जाने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के चलते उनका ये दौरा स्थगित हो गया है।