Advertisement Carousel

CM बघेल का भाजपा पर हमला, बोले- गांधी काे कोसते है, आजादी में इनकी क्या भूमिका

0
323

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। सीएम बघेल ने देश विभाजन के मुद्दे पर बीजेपी और RSS पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ने पाटन रवाना होने से पहले मीडिया से बात की इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर कई बड़े आरोप लगाए।

Narendra Modi

कहा कि दो राष्ट्र के सिद्धांत को सावरकर ने प्रस्तावित किया, उसका समर्थन जिन्ना ने किया। विभाजनकारी तो ये लोग हैं। देश की आज़ादी में इनकी भूमिका क्या रही। 1925 में आरएसएस बन गया था। ये अभी भी अंग्रेजों की आलोचना नहीं करते, गांधी की आलोचना करते हैं।

पूर्व मंत्री ने किया पलटवार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पलटवार किया है। कहा कि सीएम बताए कि क्या देश के विभाजन को सही मानते हैं? सीएम बताए कि क्या ऐसे परिवारों को राहत योजना बनाई है? करोड़ों लोगों को विभाजन के बाद परेशानी हुई थी, आज का दिवस इन्हीं लोगों को याद करने का हैं पहली बार विभाजन की त्रासदी पर चर्चा हो रही है।

पाटन में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में हुए शामिल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन में आयोजित हमर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। यात्रा आत्मानंद चौक से आरंभ हुई। वहीं बरसते पानी में लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। कार्यक्रम को लेकर पूरे पाटन को तिरंगामय नजर आया। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान बड़ी संख्या में आम लोगों के अलावा कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।