Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

स्कूल चले हम- CM बघेल ने किया बच्चों का विद्यालय में स्वागत, अपने हाथों से खिलाई मिठाई

0
198

रायपुर। प्रदेश में अब स्कूल खुल चुके हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जेएन पांडेय शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी विद्यालय पहुंचे। साेमवार को उन्होंने यहां स्कूल के पहले दिन खुद बच्चों का स्वागत किया।
मां सरस्वती की पूजा कर राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव सत्र 2023-24 का मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, प्राचार्यों और अभिभावकों को नये शिक्षा सत्र के शुभारंभ और शाला प्रवेशोत्सव की बधाई दी । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चों को तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर एवं माला पहनाकर शाला प्रवेश कराया
मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से स्कूली बच्चों को गणवेश वितरित किया
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बालवाड़ी योजना के दूसरे चरण में 4318 बालवाड़ियों का शुभारंभ किया। पहले चरण में प्रदेश में खुले थे 5173 बालवाड़ी।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada