Advertisement Carousel

तेज रफ्तार का छत्तीसगढ़ में कहर: परीक्षा दिलाने जा रहे बच्चों की बस ट्रक से टकराई, कई बच्चे घायल

0
162

धमतरी: छत्तीसगढ़ से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार, यहां के धमतरी में सुबह-सुबह बड़ा हादसा हुआ है। मिली जानकारी जानकारी के मुताबिक यहां एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई है। वहीं हादसे के वक्त बस में स्कूल के छात्र मौजूद थे। इधर इस घटना में कई बच्चों के घायल होने की भी खबर है, वहीं 5 बच्चों को हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है। दरअसल स्कूल बस और ट्रक में आमने सामने की टक्कर हुई थी। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले पर मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8 बजे नगरी-सिहावा रोड पर नगरी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार माजदा ने विद्याकुंज स्कूल के बस को टक्कर मार दी है। दरअसल दूसरी ओर से तेज रफ्तार ट्रक ओवरटेक करते हुए आई और दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। हादसे में आधा दर्जन बच्चे और बस के ड्राइवर घायल हो गए हैं।

उक्त भयंकर एक्सीडेंट के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों की मदद की और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भी भिजवाया गया गया। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच जारी है।