Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

दिल को छू गई किसान की बातें CM भूपेश बघेल को, बोले- तुमको और तुम्हारी पत्नी को हैलीकॉप्टर में घुमाएंगे

0
288

महासमुंद । भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने किसान चैन सिंह को हेलीकॉप्टर में सपत्नी घुमाने के लिए आमंत्रित किया। चैन सिंह ने गांव और खेती किसानी को लेकर CM से बात की और बताया कि गांव में सरकार की ओर से बढ़िया सुविधाएं दी जा रही हैं।

मुख्यमंत्री  बघेल ने मन्नूलाल साहू के घर पर किया भोजन

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल प्रदेशव्यापी भेट-मुलाकात कार्यकम के तहत इन दिनों महासमुंद जिले के प्रवास पर है। इसी दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ग्राम शेर पहुंचे, यहां के किसान मन्नूलाल साहू के घर पर उन्होंने भोजन किया।  साहू के परिवार ने मुख्यमंत्री का स्वागत तिलक लगाकर और आरती कर पारंपरिक तरीके से किया। इस अवसर पर गृहमंत्री  ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव एवं महासमुन्द विधायक विनोद चंद्राकर एवं आलोक चन्द्राकर मौजूद रहे।

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
साहू के परिवारजनों ने मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल को भोजन में चावल, रोटी, लाल भाजी,  तिवरा भाजी, जिमिकांदा, नवलगोल की सब्जी सहित पत्थर की सील में पीसी गई टमाटर की चटनी, बड़ा, अरसा रोटी, ठेटरी, आचार , पापड़, खीर कांसे की थाली में भोजन परोसा, जिसे मुख्यमंत्री के बड़े ही आत्मीय भाव से ग्रहण किया। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने भोजन करने के पश्चात  साहू के घर के सभी सदस्यों से मुलाकात की और उनका धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर  साहू के घरवालों को उपहार भी भेंट किए।  साहू ग्रामीण सेवा सहकारी समिति कनेकेरा के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं।