Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन मंत्री डॉक्टर शिवकुमार डहरिया ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की सौजन्य मुलाकात

0
268

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉक्टर शिवकुमार डहरिया ने आज यहां भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से सौजन्य मुलाकात की। मंत्री डॉक्टर डहरिया ने खड़गे को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में चल रही विभागीय उपलब्धियों सहित राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। मंत्री डॉक्टर डहरिया ने खड़गे को छत्तीसगढ़ के राजनीतिक परिदृश्य से अवगत कराते हुए बताया कि राज्य सरकार किसानों, गरीबों, अनुसूचित जाति , जनजाति , पिछड़े वर्ग सहित सभी वर्गो के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। साथ ही उन्हें विश्वास दिलाया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की पुनः सरकार बनेगी।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada