Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

कांग्रेस में हुए बदलाव का चुनाव पर पड़ेगा अच्छा असर : भूपेश बघेल

0
148

रायपुर :छत्तीसगढ़ में कांग्रेस में हुए दो बड़े बदलावों को लेकर अब सियासत शुरु हो चुकी है. मोहन मरकाम की जगह बस्तर के सांसद दीपक बैज को पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के जिम्मेदारी सौंपते हुए पीसीसी चीफ की जिम्मेदारी दी है. वहीं दूसरी तरफ कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाकर पार्टी के अंदर चल रहे गतिरोध को कम करने की कोशिश की गई है. वहीं इस बारे में सीएम भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया दी है.

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

सीएम भूपेश बघेल ने कांग्रेस में हुए इस फेरबदल को सामान्य बताया है. सीएम के मुताबिक कांग्रेस के अधिवेशन में लिए गए फैसलों के हिसाब से पूरे देश में पार्टी के अंदर बदलाव हो रहे हैं.
संगठन में अलग-अलग लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी मिलती रहती है.जो कार्यकाल मोहन मरकाम का था तो सभी प्रदेशों में बदलाव हो रहे हैं.रायपुर महाअधिवेशन में पारित हुआ था कि 50% जो सीटे हैं वह 50 साल के कम उम्र वालों को मिलनी चाहिए. हमारे यहां शुरुआत हो रही है. दीपक बैज अभी मुश्किल से 42 के हैं. नौजवान को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान सौंपी गई है.इसका आने वाले चुनाव में अच्छा प्रभाव पड़ेगा. –भूपेश बघेल

पूर्व केंद्रीय मंत्री से पर सीएम भूपेश का तंज :

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद रविशंकर प्रसाद पर भी सीएम भूपेश ने तंज कसा है.जिसमें रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी से सवाल पूछे थे. रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बंगाल में पीटे जाने को लेकर उनसे जवाब मांगा था.रविशंकर प्रसाद ने बंगाल में हुई 48 लोगों की हत्या को लेकर भी राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाए थे.

रविशंकर प्रसाद के सवालों को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार किया है. सीएम भूपेश के मुताबिक किसे कब बोलना है और कब नहीं ये रविशंकर ना बताए तो अच्छा है. रविशंकर अपनी चिंता करें उन्हें मंत्रिमंडल से क्यों हटाया गया. आज तक वो खोज रहे हैं कि अमेरिका की कंपनी के खिलाफ वो जो लड़ाई लड़े थे उसके नाम से तो उन्हें नहीं हटाया गया. वह थोड़ा सा वह खुलासा कर ले क्यों हटाया गया इतने सीनियर मिनिस्टर रहे हैं सुप्रीम कोर्ट के बड़े लॉयर हैं. उनको दूध में गिरी मक्खी की तरह निकालकर फेंका गया.