हस्ताक्षर न्यूज. चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश थोरानी ने बुधवार को भाजपा में प्रवेश कर लिया। अब तक वे किसी भी राजनीतिक दल से नहीं जुड़े थे। लेकिन भाजपा प्रवेश करने के साथ ही सिंधी समुदाय में एक नया कद्दावर नेता उभर कर सामने आ गया है।
उल्लेखनीय है कि रायपुर की चारों विधानसभा सीट पर सिंधी समुदाय के वोटरों की अच्छी खासी दखल है। समुदाय आर्थिक रूप से सम्पन्न भी है। खुद सतीश थोरानी बड़े कारोबारी है। चुनाव से लगभग ढाई साल पहले उनके भाजपा प्रवेश ने राजनीतिक गलियारों में हलचल सी पैदा कर दी है। भविष्य के भावी राजनेता के रूप में उन्हें देखा जा रहा है।
इससे पहले चैंबर के अध्यक्ष रहे श्री चंद सुंदरानी केवल चैंबर ऑफ कॉमर्स में अच्छी खासी पकड़ की वजह से रायपुर उत्तर विधान सभा से विधायक का चुनाव जीत गए थे। पिछले चुनाव में पूर्व अध्यक्ष अमर परवानी की टिकट लगभग तय थी। किन्हीं कारणों की वजह से वे चुनाव नहीं लड़ सके। नहीं तो उनकी जीत लगभग तय थी। शायद इस वक्त वे साय सरकार मे मंत्री भी होते। लेकिन सतीश थोरानी का दखल काफी अच्छा खासा है। सिंधी समुदाय के साथ ही अन्य कारोबारी समुदाय में भी उनकी अच्छी खासी पकड़ हैं। यही वजह है कि उन्हें भविष्य का बड़ा नेता माना जा रहा है।



























