Advertisement Carousel

CGPSC ने जारी किया सिविल जज का परिणाम, टॉप 10 में 9 लड़कियों ने मारी बाजी

0
198

रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की ओर से सिविल जज परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है. 48 पदों के लिए हुई इस परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी है. टॉप 10 की लिस्ट में 9 लड़कियां शामिल हैं. ईशानी अवधिया ने इस परीक्षा में टॉप किया है. जबकि दूसरे नंबर पर अर्पित गुप्ता और तीसरे नंबर पर मानसी बिष्ट हैं.

टॉप 10 में 9 लड़कियां
48 पदों के लिए 152 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार का लिए चयन हुआ था. देखिए टॉपर्स की लिस्ट, जिसमें टॉप 10 में 9 लड़कियां शामिल हैं-
– ईशानी अवधिया
– अर्पित गुप्ता
– मानसी बिष्ट
– मुस्कान शर्मा
– पारुल साई
– हिमांशी सराफ
– मिनी ठाकुर
– रिद्धी बुरड़
– श्रुति साहू
– रिया चक्रवर्ती

कैसे चेक करें रिजल्ट
CGPSC सिविल जज का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले CGPSC यानी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट से PDF डाउनलोड करनी होगी. इसके बाद आप अपना रिज्लट चेक कर सकते हैं.