Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

CG: हिस्ट्रीशीटर देवर ने भाभी से की शादी, फिर चोरी जैसे वारदातों में किया शामिल

0
109

रायपुर में पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है. जिसने कुछ समय पहले ही अपनी भाभी से शादी की थी. लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस दंपत्ति में देवर ने अपनी भाभी को भी चोरी करना सिखा दिया है.

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

दंपत्ति ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर के मकान से सोने-चांदी के गहने सहित 20 लाख का सामान चोरी किया है.

प्रॉपर्टी डीलर के घर का ताला तोडा
न्यू शांति नगर में रहने वाले दीपक गाईन के दो मंजिला मकान में नीचे ऑफिस में 23 दिसंबर की रात 11.15 बजे ऑफिस के हिस्से में एक दम से आग लगने से धुआं उठने लगा। जैसे ही दीपक नीचे पहुंचे तो उनकी अलमारी का ताला टूटा हुआ है.

चोरी के बाद CCTV कैमरे में लगाई आग
घटना की जानकारी देते हुए दीपक ने पुलिस को बताया कि ने चोरी के बाद आरोपियों ने CCTV कैमरे सहित सामान में आग लगा दी।

जांच के लिए एक पुलिस टीम बनाई गई। टीम दफ्तर के आसपास लगे CCTV कैमरे की जांच कर रही है. इस रिकॉर्डिंग में एक युवक-युवती बैग ले जाते हुए दिखाई दे रहें हैं।

जांच में पता चला कि स्कूटी सवार युवती प्रॉपर्टी डीलर के घर में काम करती है। जबकि युवक अविनाश गिरी गोस्वामी था, जो कि चोरी और कई मामलों में पहले भी जेल जा चुका है।