Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई BSF जवानों से भरी बस, 17 जवान घायल, चार की हालत गंभीर

0
85

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चुनाव ड्यूटी पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसफ) के जवानों के साथ एक हादसा हो गया। इस हादसे में 17 से ज्यादा जवान गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, बस शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में 17 जवान घायल हो गये। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना सुबह 11 बजे जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र के चहला गांव के पास की है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के 32 जवान बस में सवार होकर मतदान केंद्रों का मुआयना करने के लिए रवाना हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि जब वे धरमजयगढ़ के सुदूर पहाड़ी इलाके में स्थित छूही पहाड़ के मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे थे तभी चहला गांव के करीब बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

चार जवान गंभीर रुप से घायल
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में 17 जवान घायल हो गये। जिनमें से 13 जवानों का उपचार धरमजयगढ़ के अस्पताल में किया जा रहा है और जिन चार जवानों को ज्यादा चोटें आई हैं उन्हें रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति पहले से बेहतर बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि जिलाधिकारी कार्तिकेया गोयल ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

तीसरे चरण में होनी हैं वोटिंग
छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें हैं। 11 सीटों पर तीन चरणों में वोटिंग होनी है। दो फेज में चार सीटों पर वोटिंग हो गई है। तीसरे फेज में 7 मई को 7 सीटों पर मतदान होना है। रायगढ़ लोकसभा सीट उन सीटों में शामिल है जहां 7 मई को मतदान होना है। इस सीट राज्य की हॉट सीटों में शामिल है। यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है।