Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

आज या कल जारी हो सकती है भाजपा की दूसरी लिस्ट; CEC की बैठक में 50 से ज्यादा नाम तय

0
166

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर सबकी नजरें बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों पर टिकी हैं। ऐसे में बीजेपी कभी भी प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है। दो दिनों तक दिल्ली में हुई बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में करीब 50 से ज्यादा प्रत्याशियों के नाम फाइनल हो चुके हैं। इस पर बीजेपी हाईकमान की मुहर लग चुकी है। बाकी के प्रत्याशियों के नाम भी तय हो चुके हैं। भाजपा हाईकमान की झंडी मिलते ही कभी भी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी हो सकती है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

सूत्रों के मुताबिक आज या कल भी लिस्ट जारी हो सकती है या पीएम मोदी के जगदलपुर दौरे के बाद भी सूची आ सकती है। राजनीति के जानकारों की मानें तो अरुण साव लोरमी से और पूर्व सीएम रमन सिंह राजनांदगांव से टिकट मिल सकता है। वहीं ओपी चौधरी को चंद्रपुर या रायगढ़ सीट से टिकट मिल सकता है। दूसरी ओर कवर्धा जिले के बिरनपुर हिंसा में मारे गए भुवनेश्वर साहू के पिता को भी बीजेपी टिकट दे सकती है। उन्हें साजा सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

नए-पुराने चेहरों पर दांव
चर्चा है कि बीजेपी की दूसरी लिस्ट में पुराने और नए चेहरों को शामिल किया गया है। पार्टी अधिकतर पुराने चेहरों पर दांव लगा रही है। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में नए सियासी समीकरण, जाति, समाज, धर्म, संप्रदाय, वर्ग विशेष पर फोकस किया गया है। वहीं उम्मीवार की स्थिति और जीताऊ चेहरों पर दांव लगाया गया है। बसपा के बाद बीजेपी ने 17 अगस्त को अपने 21 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर चुकी है। पहली सूची में पार्टी ने कमजोर सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं ताकि उन्हें चुनाव प्रचार के लिए पूरा समय मिल सके। हालांकि पहली सूची में अधिाकांश नए चेहरों को पार्टी ने मौका दिया है। इसे लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना भी साधा था।

ये हैं संभावित प्रत्याशियों के नाम
लोरमी- अरुण साव
राजनांदगांव- डॉ. रमन सिंह
भिलाईनगर- प्रेमप्रकाश पांडेय
जांजगीर- नारायण चंदेल
बिलासपुर- अमर अग्रवाल
कुरुद- अजय चंद्राकर
रायगढ़- ओपी चौधरी
नारायणपुर- केदार कश्यप
जगदलपुर- किरण देव
बीजापुर- महेश गागड़ा
कोंडागांव- लता उसेंडी
अंतागढ़- विक्रम उसेंडी
रायपुर उत्तर- पुरंदर मिश्रा
रायपुर दक्षिण- बृजमोहन अग्रवाल
रायपुर पश्चिम- राजेश मूणत
रायपुर ग्रामीण- मोतीलाल साहू
धरसींवा- अनुज शर्मा
आरंग- खुशवंत सिंह
भाटापारा-शिवरतन शर्मा
मुंगेली- पुन्नूलाल मोहिले
बलौदबाजार- टंकराम वर्मा
रामपुर- ननकीराम कंवर
बिल्हा- धरमलाल कौशिक
मस्तूरी- कृष्णामूर्ति बांधी
बेलतरा- रजनीश सिंह
बसना- संपत अग्रवाल
साजा- ईश्वर साहू
तखतपुर- धर्मजीत सिंह
वैशालीनगर- रिकेश सेन
बैकुंठपुर- भैयालाल राजवाड़े
कोटा- प्रबलप्रताप सिंह
पत्थलगांव- गोमती साय
कवर्धा- विजय शर्मा
डोंगरगांव- भरत वर्मा
बेमेतरा- राहुल टिकरिया
भरतपुर सोनहट- रेणुका सिंह
महासमुंद- योगेश्वर सिन्हा
जशपुर- रायमुनि भगत
सीतापुर- रामकुमार टोप्पो
चन्द्रपुर- संयोगिता सिंह जूदेव
पाली तानाखार- रामदयाल उइके
कटघोरा- प्रेम पटेल
जैजेपुर-कृष्णकांत चंद्रा
पामगढ़- संतोष लहरे
डौंडी-लोहारा- वीरेंद्र साहू
दुर्ग शहर- गजेंद्र यादव
दुर्ग ग्रामीण- ललित चंद्राकर
मनेंद्रगढ़- श्याम बिहारी जयसवाल
पंडरिया- विश्वेसर पटेल