Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा की हुई बैठक, 11 अगस्त से शुरू होगी तिरंगा यात्रा

0
63

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी के हर घर तिरंगा अभियान को लेकर प्रभारी गुरू प्रकाश पासवान ने जानकारी देते हुए कहा कि, हर घर तिरंगा अभियान के तहत तीन प्रमुख कार्यकम होंगे। 11 से 13 अगस्त तक युवा मोर्चा प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकालेगी। जिसमें स्मारक और शहीद की प्रतिमाओं में स्वच्छस्ता और माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। वहीं 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। साथ ही 24 हज़ार बूथों में 12 लाख तिरंगा फहराया जाएगा। हर घर तिरंगा फहराने के लिए सामाजिक संगठनों को भी जोड़ा जाएगा।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव बोले- राष्ट्रप्रेम के भाव को बढ़ाने के लिए किया जा रहा यह कार्य

बैठक को लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि, बैठक में हर घर तिरंगा अभियान की जिम्मेदारियों पर चर्चा हुई है। जिसमें अलग- अलग नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। राष्ट्रप्रेम के भाव को बढ़ाने के लिए यह कार्य किया जा रहा है। बीजेपी के तिरंगा अभियान को नौटंकी कांग्रेस ने नौटंकी बताया है, जिस पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के लोग बताएं कि, इसमें गलत क्या है? हर घर में अगर तिरंगा लगे तो इसमें क्यों आपत्ति है? यह ऐसा विषय है कि इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बीजेपी की हुई बैठक

इससे पहले आज हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बीजेपी की अहम बैठक हुई। बैठक में BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, डिप्टी सीएम अरुण साव बैठक और मंत्री ओपी चौधरी समेत बीजेपी के विधायक बैठक में मौजूद थे। यह बैठक राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान की मौजूदगी में हुई।

पूर्व पीसीसी चीफ बोले- बीजेपी को अब आई तिरंगे की याद

दरसअल, छत्तीसगढ़ में बीजेपी के हर घर तिरंगा अभियान पर पूर्व PCC चीफ धनेंद्र साहू ने कहा था कि, अच्छा है RSS और BJP को भी अब तिरंगा की याद आई है। लंबे समय तक RSS ने अपने दफ्तर में तिरंगा नहीं फहराया। देर से ही सही लेकिन BJP और RSS को तिरंगे का महत्व तो समझ आया।