Advertisement Carousel

CG: पहले मुर्गी काटी फिर चार साल के बेटे का गला रेता, पत्नी से बोला- आती थी बलि चढ़ाने की आवाज

0
132

छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य बलरामपुर जिले में मानव बलि चढ़ाने के लिए ‘मानसिक रूप से कमजोर’ व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने चार वर्षीय बेटे की गला काटकर हत्या कर दी. उसने दावा किया था कि उसे किसी की ‘बलि’ देने के लिए कहने वाली आवाजें सुनाई दे रही हैं.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि को शंकरगढ़ पुलिस थाना इलाके के महुआडीह गांव में हुई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसकी पहचान कमलेश नागेशिया (26) के रूप में हुई.

पहले मुर्गी काटी फिर बेटे का गला काट दिया

रात को खाना खाने के बाद आरोपी, अपनी पत्नी और दो बच्चों को लेकर अपने घर के एक कमरे में सो गए. बाद में वह आदमी उठा और उसने घर के आंगन में एक मुर्गी को चाकू से काट डाला. अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद आरोपी कमरे में सो रहे बेटे को आंगन में लाया और कथित तौर पर उसका गला काट दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई.

पत्नी के पूछने पर बोला- बेटे की बलि चढ़ा दी

जब उसकी पत्नी उठी और बच्चे को नहीं पाया तो वह बाहर आई और अपने पति से अपने बेटे के बारे में पूछा. अधिकारी ने कहा, आरोपी ने उसे बताया कि उसने “बलि देने” के लिए अपने बच्चे की हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि महिला ने पड़ोस में रहने वाले परिवार के अन्य सदस्यों और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी, जिन्होंने पुलिस से संपर्क किया. उन्होंने बताया कि आरोपी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है.